0 0 lang="en-US"> बरहेट में सड़क हादसा: पानी की गाड़ी ने टोटो को मारी...
NEWS APPRAISAL

बरहेट में सड़क हादसा:पानी की गाड़ी ने टोटो को मारी टक्कर,महिला की मौत

Read Time:1 Minute, 52 Second
बरहेट में सड़क हादसा:पानी की गाड़ी ने टोटो को मारी टक्कर,महिला की मौत

बरहरवा (झारखंड): बरहेट थाना क्षेत्र के सिंचाई विभाग के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार पानी की टैंकर गाड़ी ने एक टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टोटो सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पहाड़पुर पहाड़िया टोला निवासी मंगल किस्कु की पत्नी सुहागी हांसदा (30) के रूप में हुई है। वह टोटो से पहाड़पुर से बरहेट की ओर जा रही थीं, तभी सिंचाई विभाग के समीप सामने से आ रही पानी की तेज रफ्तार गाड़ी ने टोटो को टक्कर मार दी।

घटना के बाद घायल महिला को पहले बरहेट अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक डॉ. केशव कृष्णा ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। रोते-बिलखते परिजनों का हाल बेहाल है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान व चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version