0 0 lang="en-US"> मेडिकल टीम द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सौजन्य से लगेगा मोतियाबिंद जांच कैंप
NEWS APPRAISAL

मेडिकल टीम द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सौजन्य से लगेगा मोतियाबिंद जांच कैंप

Read Time:3 Minute, 13 Second
मेडिकल टीम द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सौजन्य से लगेगा मोतियाबिंद जांच कैंप

बरहरवा :– बरहरवा +2एस एस डी हाई स्कूल बरहेट परिसर में 16 जून से शंकर नेत्रालय चेन्नई व बोकारो ओल्ड जेवरियंस एलुमनी ट्रस्ट
मेडिकल टीम द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सौजन्य से मोतियाबिंद जांच कैंप आयोजित की जाएगी,जो 16 जून से 26 जून तक 10 दिवसीय कैंप चलेगा l इसको लेकर शंकर नेत्रालय चेन्नई व बोकारो ओल्ड जेवरियंस एलुमनी ट्रस्ट

मेडिकल टीम के इंचार्ज उज्वल सिंह, मॉनिटरिंग चितरंजन जी, बरहेट अस्पताल ओर +2 एस एस डी हाई स्कूल बरहेट पहुंचकर स्थलीय सुविधा की जानकारी ली l

इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, बीडीओ अंशु कुमार पांडे,सीएचसी प्रभारी डॉक्टर चौधरी चंद्रशेखर प्रसाद चंद्र, डॉक्टर संतोष टुडू, झामुमो प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान,जिला परिषद सदस्य जेठा मुर्मू शंकर नेत्रालय चेन्नई की टीम ने मुलाकात कर जानकारी दी l

वही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड ने चिकित्सा प्रभारी को हर संभव व्यवस्था उपलब्ध कराने का दिशा निर्देश दिए l इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं सीएचसी प्रभारी को क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने की अपील की ताकि अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिले एवं इसका लाभ उठा सके l

इंचार्ज उज्जवल सिंह ने कहा कि शंकर नेत्रालय चेन्नई के पहल पर निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर लगाया जाएगा, 16 से 20 तक ओपीडी लगाकर लोगों की जांच की जाएगी तत्पश्चा 21से 26 तक ऑपरेशन किया जाएगा l वही मरीजों को जांच एवं ऑपरेशन निशुल्क है।

बोकारो ओल्ड जेवरियंस एलुमनी ट्रस्ट के संस्थापक अरविंद चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रस्ट पिछले 10 सालों से लगातार अलग-अलग क्षेत्र में एमईएसयू यूनिट जमशेदपुर बस सेवा के माध्यम से इलाज किया जाता है , जो सभी प्रकार की सुविधाओं से लेस होता है l

यह शिविर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर शुरू की गई है l मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष लखीराम हेंब्रम, कोषाध्यक्ष गुंजन सिंघानिया,समदा सोरेन ,राकेश बेसरा, संजय सौरेन सहित अन्य मौजूद थे l

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version