0 0 lang="en-US"> 24 पीस मोबाइल के साथ एक महिला गिरफ्तार, बंगलादेश खपाने की फिराक में थी महिला
NEWS APPRAISAL

24 पीस मोबाइल के साथ एक महिला गिरफ्तार, बंगलादेश खपाने की फिराक में थी महिला

Read Time:2 Minute, 52 Second
24 पीस मोबाइल के साथ एक महिला गिरफ्तार, बंगलादेश खपाने की फिराक में थी महिला

बरहरवा:- साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर गुरुवार की देर रात आरपीएफ ने एक महिला को 24 पीस मोबाइल के गिरफ्तार किया है।

आरपीएफ कमान्डेंट गुलाम सर्वर ने बताया कि जब्त मोबाइल के साथ महिला को आगे की कार्रवाई के लिए रेलथाना पुलिस को सौप दिया गया है। महिला लखीसराय की रहने वाली पनवा देवी है।

आरपीएफ कमांडेंट ने बताया कि गुप्त सूचना मिला कि भारी मात्रा में अवैध मोबाइल बंग्लादेश ले जाया जा रहा है। इसपर एक टीम गठित कर छापामारी की गई,जहां महिला को देखकर संदेह होने पर पूछताछ किया गया तो महिला ने कुछ भी बताने में असमर्थ जताई।

तलाशी लेने पर उसके पास से 24 पीस स्मार्ट फोन बरामद हुआ। जबकि मोबाइल का कागज महिला के पास नही था। पूछताछ में महिला ने आरपीएफ को बताई कि वे मोबाइल लेकर तीनपहाड़ जा रही थी। तीनपहाड़ में एक व्यक्ति को मोबाइल सौपना था। उक्त व्यक्ति द्वारा मोबाइल को तस्करी के लिए बंग्लादेश खपाने का प्रयास में था।

इस काम के लिए उन्हें मोटी रकम मिलने वाली थी। लेकिन आरपीएफ ने महिला के इरादों पर पानी फेर दिया। वही जब्त मोबाइल की कीमत 3 लाख 82 हजार 502 रुपया बताया गया है। इधर रेल थाना में मामला दर्ज कर महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मौके पर आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौजूद थे। पटना से खरीदा गया था मोबाइल पूछताछ में पकड़े गए महिला ने स्वीकार किया कि उन्होंने ये सारा मोबाइल पटना से खरीदी है,हालांकि उनके पास कोई कागज नही है।

महिला मोबाइल को तीनपहाड़ तक पहुचाने वाली थी। वहां से एक व्यक्ति द्वारा बांग्लादेश मोबाइल को खपाना ने फिराक थी बांग्लादेश तक खपाए जाते हैं चोरी के मोबाइल मोबाइल चोर गिरोह से सैकड़ों की संख्या में चोरी के मोबाइल केवल पश्चिम बंगाल ही नही बल्कि बांग्लादेश तक में खपाया जाता है। देशभर में चोरी के मोबाइल बंग्लादेश खपाया जाता है।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version