
संवाददाता: अनुज तिवारी,
सदर प्रखंड अंतर्गत सिंगरा खुर्द गांव के निवासी चंदू राम को भीम आर्मी की पलामू जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के प्रति वर्षों से समर्पित भाव से कार्य कर रहे चंदू राम ने सामाजिक न्याय और वंचितों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया है। उन्होंने कई आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई और पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर पर उतारने का कार्य किया।
पार्टी के इस समर्पण और प्रतिबद्धता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने चंदू राम को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। अध्यक्ष बनने के बाद चंदू राम ने पार्टी नेतृत्व, विशेषकर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय कुमार रविराज जी का आभार व्यक्त किया।
साथ ही उन्होंने भीम आर्मी-आज़ाद समाज पार्टी की जिला, प्रखंड एवं प्रदेश कमिटी के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाज में समानता और न्याय की अलख जगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।