
बरहरवा:- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की ओर से बोरियो बाजार में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। पार्टी के प्रखंड उपाघ्यक्ष मनीष ठाकुर, महामंत्री भुवनेश्वर तुरी, नरेन्द्र शर्मा, मरांग मरांडी के संयुक्त नेतृत्व में बोरियो मोरंग नदी बड़ा पुल से ब्लॉक परिसर तक हाथ में तिरंगा लिए हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा में पार्टी प्रत्याशी व पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम भी शामिल हुएI तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान हाय हाय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, बीर सैनिक जिंदाबाद आदि के नारे लगाते हुए बाईक पर सवार होकर भ्रमण किया।
सेना के पराक्रम के साथ प्रधानमंत्री मोदी की जमकर प्रशंसा की। मौके पर भाजपा नेता नरेन्द्र शर्मा, मनोज सोरेन, सामू बासकी, मनीष ठाकुर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।