0 0 lang="en-US"> बरहड़वा सीएचसी का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण
NEWS APPRAISAL

बरहड़वा सीएचसी का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 47 Second
बरहड़वा सीएचसी का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था पर दिया विशेष ध्यान

बरहड़वा, साहिबगंज। सिविल सर्जन डॉ. पी. के. संथालिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरहड़वा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, अस्पताल परिसर की स्वच्छता, आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति तथा कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा करना था।

निरीक्षण के दौरान डॉ. संथालिया ने मलन्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर, लेबर रूम, ओपीडी एवं आईपीडी की कार्यप्रणाली की गहन जांच की। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया और समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

सिविल सर्जन ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि रोगियों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखते हुए, स्वच्छता और सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की अपील की।

इस मौके पर बीपीएम दिनेश कुमार, बैम प्रताप कुमार, लिपिक दिनेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version