1 0 lang="en-US"> मुंगेर के पांच खिलाड़ी खेलों इंडिया यूथ गेम्स खो-खो के लिए पहली बार चयनित
NEWS APPRAISAL

मुंगेर के पांच खिलाड़ी खेलों इंडिया यूथ गेम्स खो-खो के लिए पहली बार चयनित

Read Time:5 Minute, 1 Second
मुंगेर के पांच खिलाड़ी खेलों इंडिया यूथ गेम्स खो-खो के लिए पहली बार चयनित


मुंगेर जिले के बालक एवं बालिका खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिला का नाम रौशन कर चुके हैं – हरिमोहन सिंह

पांच दर्जन से अधिक खिलाड़ी अबतक अपनी प्रतिभा का डंका राष्ट्रीय स्तर पर खो- खो खेल में हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में अबतक बजा चुके हैं
खेलों इंडिया यूथ गेम्स में बिहार स्टेट की खो – खो टीम पहली बार भाग ले रही है बिपार्ड गया जिला में 4 मई से 15 मई 2025 तक आयोजित खेलों इंडिया यूथ गेम्स -2025 में बिहार स्टेट बालक एवं बालिका वर्ग खो – खो टीम पहली बार भाग ले रही है।

गौरव की बात ये है , कि इस खेलों इंडिया यूथ गेम्स खो खो नेशनल के लिए मुंगेर जिला खो – खो संघ के पांच बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का सेलेक्शन बिहार स्टेट बालक एवं बालिका वर्ग खो – खो टीम में किया गया है। ये जानकारी मुंगेर जिला खो – खो संघ के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि खेलों इंडिया यूथ गेम्स के लिए बिहार स्टेट बालक खो- खो टीम में संत मैरी स्कूल संग्रामपुर के छात्र अंकित कुमार , नौवागढ़ी से विशाल कुमार, बिट्टू कुमार बिहार स्टेट बालिका खो- खो टीम संत मैरी स्कूल संग्रामपुर की छात्रा रिया रानी और रिया कुमारी का सलेक्शन हुआ। ये मुंगेर जिला के खो – खो खेल प्रेमियों के लिए गर्व की बात है।


ये मुंगेर जिला के लिए गर्व की बात है। जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन एवं मुंगेर जिला खो – खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण स्पोर्ट्स प्रतिभाओं को तराशने का कार्य लगातार किया जा रहा है। लगातार पांच दर्जन से अधिक मुंगेर जिला के खो – खो बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर एवं दस दर्जन से अधिक खिलाड़ी ने स्टेट एवं नेशनल स्तर पर अपनी प्रतिभा का डंका बजा चुके हैं । खो- खो खेल क्षेत्र में पूरे प्रदेश में मुंगेर के खिलाड़ियों की एक खास पहचान बन चुकी है ।


ये जानकारी मुंगेर जिला खो- खो संघ के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मुख्यमंत्री अवॉर्डी हरिमोहन सिंह ने दी। उन्हें बिहार खेलों इंडिया यूथ गेम्स महिला खो – खो टीम टीम का मैनेजर की भी जिम्मेवारी मिली है। बताते चलें कि मुंगेर के प्रतिभाशली खो- खो खिलाड़ी लगातार अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं ।

खेलों इंडिया यूथ गेम्स खो-खो में पहली बार चयनित होने पर संत मैरी इंग्लिश स्कूल संग्रामपुर के प्रिंसिपल जिन्स के एलोशियस एवं डायरेक्टर रोज़मिन के वर्गीज , मुंगेर जिला खो- खो संघ के प्रेसिंडेट नीरज कुमार पप्पू , सचिव हरिमोहन सिंह ,मुंगेर जिला प्रशासन,
मुंगेर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन , आर्ट , कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया,फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार मुंगेर चैप्टर , पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार, बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के गणमान्य पदाधिकारीगण , मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन और अन्य खेल संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
1 100 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version