जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के सांसद बिद्युत बरण महतो रविवार को सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत झिमड़ी गांव की एक लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर शादी रचाएं जाने की घटना से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए झिमड़ी के ग्रामीणों से संवाद स्थापित किये। श्री महतो मुरूगडीह में एक संवाद सभा किये।
सांसद बिद्युत बरण महतो ने बताया कि विगत दिनों रीता महतो नामक एक लड़की को घर से अगवा कर पश्चिम बंगाल ले जाकर धर्म परिवर्तन कर उसका नाम फिजा खातुन रखा गया।
तथा तस्लीम अंसारी नामक एक युवक जो पहले से शादी शुदा था उसने रीता महतो को बरगला कर निकाह किया। इस प्रकरण से पूरे क्षेत्र में सामाजिक असंतोष व्याप्त है। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस द्वारा स्थानीय ग्रामीणों पर झूठे मुकदमें दायर कर दिया गया है। बताते चलें कि सांसद पीड़ित परिवार वालों से संवाद स्थापित कर पूरी घटना के बारे जानकारी हासिल किये।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज नीमड़ीह ही नहीं पूरे राज्य में एक समुदाय विशेष के चंद लोगों द्वारा धर्मांतरण एवं लव जिहाद का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
समाज के सभी वर्गों को ऐसे लोगों से सावधान होने की जरूरत है । ये लोग कहीं ना कहीं सत्ता के संरक्षण में ऐसे कार्यों को करने का साहस करते हैं।
इस आम सभा के माध्यम से सांसद विद्युत वरण महतो जी ने नीमड़ीह थाना एवं सरायकेला जिला प्रशासन को अपना कड़ा रुखअख्तियार करते हुए चेताने का काम किये । उन्होंने कहा कि निर्दोष को प्रशासन इस मामले में न फंसाए और निष्पक्ष होकर पूरे मामले की जांच करें ।पीड़ित परिवार को न्याय मिले और ऐसी घटना की भविष्य में पूर्णावृर्ति न हो इसके लिए पहल करनी चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम मुखिया, पंचायत समिति सदस्य,वार्ड मेंबर, ग्राम प्रधान एवं समाज के सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
मुख्य रूप से सारथी महतो, सुलोचना सिंह सरदार, पदलोचन महतो ,सोनू महतो ,अन्नपूर्णा महतो , संजय महतो, लालटू महतो, नरेश महतो, शरद महतो ,मृत्युंजय महतो,प्रदीप महतो, भीकु महतो, मधु महतो,नारायण महतो, नीरज सिंह, नागेंद्र पांडे, दीपू सिंह,कृपा सिंधु महतो, बलवीर मंडल, धर्मेंद्र प्रसाद,गोपाल जायसवाल, चिंटू सिंह,विनोद राय,प्रशांत पोद्दार,सूरज साव,अमर सिंह,अभय चौबे, संध्या नंदी,अनिमेष सिन्हा,मनीष पांडेय,सुशील तिवारी,बबलू गोप,नवजोत सिंह सोहेल,सत्य नारायण अग्रवाल, रितेश जैन, रंजीत उपाध्याय, विरेन महतो,सानंद प्रधान, षाडंगी प्रधान, मानिक महतो समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।