0 0 lang="en-US"> समाजसेवी नीरज आनंद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से...
NEWS APPRAISAL

समाजसेवी नीरज आनंद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहाड़िया जनजाति की समस्याओं पर की चर्चा

Read Time:1 Minute, 48 Second

समाजसेवी नीरज आनंद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहाड़िया जनजाति की समस्याओं पर की चर्चा

बरहरवा।
राजमहल के कासिम बाजार निवासी अधिवक्ता एवं समाजसेवी नीरज आनंद ने राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने साहिबगंज जिले के पहाड़िया जनजाति समुदाय की वर्तमान स्थिति और उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

नीरज आनंद ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि राजमहल की पहाड़ियों में रहने वाला यह आदिम समुदाय आज भी पीने के पानी, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि पहाड़िया जनजाति के संरक्षण और विकास के लिए विशेष पहल की जाए तथा स्वयं साहिबगंज जिले का दौरा कर जमीनी हकीकत का प्रत्यक्ष अवलोकन करें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नीरज आनंद की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि सरकार आदिवासी समुदायों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित मंत्रालयों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

नीरज आनंद की यह पहल पहाड़िया जनजाति की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखी जा रही है।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version