0 0 lang="en-US"> गंगा तट पर बना पर्यावरण रक्षण दल, छात्रों ने लिया संरक्षण का संकल्प
NEWS APPRAISAL

गंगा तट पर बना पर्यावरण रक्षण दल, छात्रों ने लिया संरक्षण का संकल्प

Read Time:2 Minute, 53 Second
गंगा तट पर बना पर्यावरण रक्षण दल, छात्रों ने लिया संरक्षण का संकल्प

बरहरवा/राजमहल: शनिवार को महाजन टोली गंगा कट क्षेत्र में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के तत्वावधान में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया गया। पर्यावरणविद शशि भूषण ओझा मुकुल के नेतृत्व में “पर्यावरण रक्षण दल” का गठन किया गया।

इस दल का उद्देश्य गंगा तट एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन और स्वच्छता को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर संरक्षक के रूप में पंडित गौरी शंकर ओझा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। साथ ही पर्यावरण मित्र पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक प्रवीर कुमार सिंह को दल का प्रमुख संरक्षक नियुक्त किया गया।

दल में शामिल अन्य प्रमुख सदस्यों में आभा सिंह, अजीत कुमार साहा, सुदीप अग्रवाल, मोहन कुमार सिंह, बबलू हेंब्रम, बापी कुमार, मो. हुसैन और मो. अब्बास शामिल हैं। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने इस पर्यावरण रक्षण दल से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

दल के गठन के साथ ही यह भी तय किया गया कि आने वाले मानसून सत्र में कम से कम 1,000 पौधे लगाए जाएंगे और उनकी उचित देखभाल कर उन्हें जीवित रखने का प्रयास किया जाएगा। यह पौधारोपण अभियान मॉडल कॉलेज परिसर से लेकर राजमहल गंगा तट तक आयोजित किया जाएगा।

इस अभियान की शुरुआत दिव्य वृक्ष बिल्व (बेल) के पौधारोपण से की गई। साथ ही नीम, पीपल, आम, अमरूद जैसे कई उपयोगी और औषधीय पौधे भी लगाए गए। आयोजकों ने बताया कि यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी, बल्कि क्षेत्र की हरियाली और स्वच्छता में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ ली। स्वच्छता एवं हरियाली को लेकर युवाओं की भागीदारी ने इस कार्यक्रम को विशेष बना दिया। भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के जरिए पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version