0 0 lang="en-US"> सतबरवा प्रखंड मुख्यालय प्रकृति का पर्व सरहुल पूजा धूमधाम से मनाया गया
Site icon NEWS APPRAISAL

सतबरवा प्रखंड मुख्यालय प्रकृति का पर्व सरहुल पूजा धूमधाम से मनाया गया

Read Time:1 Minute, 48 Second
सतबरवा प्रखंड मुख्यालय प्रकृति का पर्व सरहुल पूजा धूमधाम से मनाया गया

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट-

सतबरवा(पलामू):- मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने पहनो एवं अध्यक्ष विष्णु देव उरांव की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना कर एवं मंदार के ताक पर नृत्य कर प्रोग्राम का शुभारंभ कर सरहुल पूजा का शुभकामनाएं दिया।

विधायक ने कहा की ये सरहुल पूजा प्राकृति का पूजा है इस दिन वृक्षों की पूजा की जाती है। सभी लोग मिल कर इस पर्व को मनाएं और एकता का परिचय दे।

मौके पर उपस्थित विष्णु देव, जिला परिषद सुधा कुमारी,सतबरवा प्रमुख रीना देवी,बकोरिया पंचायत के मुखिया संतोष उरांव, पोंची पंचायत के मुखिया गिरवर राम , धावाडीह पंचायत के मुखिया रिंकी यादव,विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, रबदा पंचायत के मुखिया पति शंभू उरांव, बकोरिया पंचायत के पूर्व मुखिया केवल उरांव, रेवारातु पंचायत के मुखिया पति संजय तुरी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह चेरो,समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा, प्रमुख पति युगल किशोर राम, गणेश उरांव, इंद्रदेव उरांव, मोहन तुरी, चरकु तुरी, राम प्यारी उरांव, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नृत्यांग शामिल थे।

Loading

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version