0 0 lang="en-US"> घरेलू विवाद में एक युवक की पिटाई, हालत गंभीर
NEWS APPRAISAL

घरेलू विवाद में एक युवक की पिटाई, हालत गंभीर

Read Time:1 Minute, 20 Second
घरेलू विवाद में एक युवक की पिटाई, हालत गंभीर

बरहरवा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालबथानी में बुधवार को घरेलू विवाद में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने अर्धबेहोशी की हालत में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक मो. ऐनुल हक का पुत्र नुरुल इस्लाम(24) है। जानकारी के मुताबिक घरेलू विवाद में पहले से ही गोतिया से झगड़ा चल रहा है।

बुधवार को युवक घर पर ही सोया था। इस दौरान गोतिया के ही एक युवक ने धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। इसके बाद भी उसकी पिटाई कर दी है। इसमे युवक के सिर, नाक, मुह, हाथ-पैर समेत पूरे शरीर मे गंभीर चोट लगी है। इधर डॉक्टर डॉ. केशव कृष्णा ने बताया कि युवक को गंभीर चोट लगी है।

हालत काफी नाजुक है। फिलहाल इलाज चल रहा है। युवक कुछ भी बताने की स्थिति में नही है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version