
बरहरवा:- मॉडल कॉलेज, मुरली और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, साहिबगंज के संयुक्त तत्वावधान में वन दिवस के मौके पर मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में वन दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ रणजीत ने बताया कि हमारे पारिस्थितिकी तंत्र के लिए वन का महत्व बहुत ज़रूरी हैं। जैव विविधता, पर्यावरण जल जीव जंतु वनस्पति और समाज के लिए वन को बचाना बहुत जरूरी है।
आज तकनीकी के इस युग में जंगल काटे जा रहे हैं और इसका असर साफ तौर पर समाज में परिलक्षित होता है। वन पृथ्वी के एक तिहाई भूभाग को कवर करते हैं।
साथ ही कॉलेज परिसर में 30 फलदार पेड़ लगाया गया। साथ जल दिवस के पूर्व संध्या पर सभी छात्रों युवा पीढ़ी को अनुशासित जल का उपयोग करें और जल बचाए संरक्षण भविष्य के पीढ़ी के लिए करें।
मौके पर डॉ अमित कुमार, डॉ अरबिंद कुमार पांडे, ओमप्रकाश प्रजापति, राजा पासवान आदि अन्य उपस्थित थे।