0 0 lang="en-US"> हज यात्रियों के लिए रांची एयरपोर्ट रांची निर्धारित कराये झारखंड सरकार: विधायक भूषण बाड़ा ।
NEWS APPRAISAL

हज यात्रियों के लिए रांची एयरपोर्ट रांची निर्धारित कराये झारखंड सरकार: विधायक भूषण बाड़ा ।

Read Time:2 Minute, 5 Second
हज यात्रियों के लिए रांची एयरपोर्ट रांची निर्धारित कराये झारखंड सरकार: विधायक भूषण बाड़ा ।

अमीन अंसारी

रांची विधानसभा में झारखंड के हज यात्रियों के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची को इम्ब्रोकेशन पॉइंट बनाकर उड़ान संचालित करने का मुद्दा सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा ने उठाया।

विधायक ने विधानसभा सत्र के शून्यकाल में सदन के माध्यम से सरकार को बताया कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची को इम्बार्केशन प्वाइंट 2009 में बनाया गया था और तब से लेकर 2019 तक हर वर्ष करीब 3000 से 3200 हज यात्री रांची से जेद्दा फ्लाइट से जाया करते थे।


लेकिन कोविड के कारण 2020-21 में यात्रा पर रोक लग गई और आवेदन करने के बावजूद यात्री हज नही जा सके, विधायक भूषण बाड़ा ने बताया कि 2024 में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से इम्बार्केशन प्वाइंट हटा दिया गया और कोलकाता एयरपोर्ट को बना दिया गया,

इसके चलते झारखंड के करीब 3000 से 3200 हज यात्रियों को आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर हज के लिए जेद्दा जाना पड़ा।


विधायक भूषण बाड़ा ने सदन के माध्यम से सरकार से पूर्व की भांति हज यात्रियों के लिये बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची को ही इम्बाक्रेशन पॉइंट दिलवाने के लिए पहल करने की मांग किया।


विधायक भूषण बाड़ा द्वारा सदन में झारखंड के हज यात्रियों के मुद्दे उठाने पर आमया संगठन के अध्यक्ष एस अली ने इनका आभार प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से इसपर पहल करने की मांग किया है।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version