0 0 lang="en-US"> भगवान श्री विष्णु मंदिर वार्षिकोत्सव अखंड कीर्तन के साथ हुआ शुरू, निकाली गई भव्य कलश यात्रा
NEWS APPRAISAL

भगवान श्री विष्णु मंदिर वार्षिकोत्सव अखंड कीर्तन के साथ हुआ शुरू, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Read Time:3 Minute, 14 Second
भगवान श्री विष्णु मंदिर वार्षिकोत्सव अखंड कीर्तन के साथ हुआ शुरू, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,

गढ़वा- जिले के बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के पोखरा चौक स्थित सुप्रसिद्ध भगवान श्री विष्णु मंदिर का 19वां वार्षिकोत्सव 24 घंटे के अखंड कीर्तन के साथ शुरू हुआ। श्री विष्णु मंदिर के सचिव गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि 11 मार्च तक 8 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मंगलवार को 24 घंटे का अखंड कीर्तन बिशुनपुरा रामायण मंडली ने शुरू किया।

बुधवार को सुबह 10 बजे से भगवान श्री विष्णु जी की शोभायात्रा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि श्री विष्णु भगवान की शोभायात्रा एवं कलश यात्रा श्री विष्णु मंदिर परिसर से चलकर थाना स्थित बांकी नदी से कलश में पवित्र जलभर कर ब्लॉक मोड़, संध्या मोड़, ग्रामीण बैंक मोड़, अपर बाजार, चकचक मोड़, ग़ांधी चौक, पुरानी बाजार होते हुए पुनः श्री विष्णु मंदिर तक आई।


जय सिया राम की आवाज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है। वार्षिकोत्सव पर 8 दिनों तक कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। कीर्तन में बिशुनपुरा रामायण मंडली, महुलीकला, ओढेया, पुरहे, दवनकारा, सेमरी, बंजारी, सखुवाहा, हुरही, दवनकारा, सेमरी सहित अन्य गांव के ग्रामीण अखण्ड कीर्तन मंडली में शामिल हैं।

वार्षिकोत्सव को लेकर मेला का भी आयोजन किया गया है। इसमें नौका झूला, टॉय ट्रेन, ब्रेक डांस, झूला सहित मनोरंजन के लिए अन्य चीजें उपलब्‍ध हैं। वार्षिकोत्सव पर प्रत्येक दिन शाम में बाहर से आए हुए प्रवचनकर्ता द्वारा प्रवचन किया जाएगा।

मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी त्रिदीप मिश्रा, श्री विष्णु मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष नारायण शर्मा, सचिव गौरीशंकर प्रसाद, कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद, उप कोषाध्यक्ष ललन प्रसाद गुप्ता, प्रवक्ता अजय प्रसाद यादव, सूचना मंत्री सचिदानंद गुप्ता, संरक्षक श्यामलाल प्रसाद गुप्ता, सदस्य शिवकुमार ठाकुर, ओमप्रकाश गुप्ता, नवल किशोर गुप्ता, नागेंद्र ठाकुर (छूनू), पृथ्वीनाथ पाल, भोलानाथ साहू, श्यामसुंदर राम, यशविंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version