0 0 lang="en-US"> बरहड़वा में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जब्त, एक पर जुर्माना
NEWS APPRAISAL

बरहड़वा में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जब्त, एक पर जुर्माना

Read Time:1 Minute, 34 Second
बरहड़वा में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जब्त, एक पर जुर्माना

बरहड़वा, साहिबगंज। जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में ओवरलोड एवं अवैध वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के उद्देश्य से बरहड़वा थाना क्षेत्र के फूटानी मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 20 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई, जिसमें एक वाहन से जुर्माना वसूला गया, जबकि बिना वैध कागजात एवं लाइसेंस के चल रहे 7 वाहनों को जब्त कर लिया गया।

जांच के दौरान चेकनाका पार करने वाले वाहनों के पंजीयन दस्तावेजों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

इस अभियान में चेकनाका मजिस्ट्रेट, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, आईटी सहायक राजहंस एवं पुलिस बल भी शामिल रहे। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version