0 0 lang="en-US"> राष्ट्रीय स्कूली बैंड प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका टीम बनी नेशनल चैंपियन, सीएम हेमंत से की मुलाकात
NEWS APPRAISAL

राष्ट्रीय स्कूली बैंड प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका टीम बनी नेशनल चैंपियन, सीएम हेमंत से की मुलाकात

Read Time:3 Minute, 19 Second
राष्ट्रीय स्कूली बैंड प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका टीम बनी नेशनल चैंपियन, सीएम हेमंत से की मुलाकात

राँची से अजीत कुमार की रिपोर्ट,

रांची:- नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्कूली बैंड प्रतियोगिता में झारखंड की छात्राओं ने परचम लहराया है। पूर्वी सिंहभूम के पटमदा के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने पाइप बैंड वर्ग में शानदार जीत दर्ज हासिल कर नेशनल चैंपियन बन गयी है।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय,की बैंड टीम में शामिल छात्राओं से आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की।छात्राओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के दौरान उनसे राष्ट्रीय स्तर के इस बैंड कॉम्पटीशन के अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने बैंड टीम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि एक सरकारी विद्यालय की छात्राओं ने बैंड कॉम्पटीशन के जरिए अपनी प्रतिभा को पूरे देश के समक्ष पेश कर झारखंड का नाम रौशन किया है। उन्होंने बैंड टीम के सभी सदस्यों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। वे अलग-अलग क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखार कर सामने ला सकें। यहां के बच्चे-बच्चियों को बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए भी सरकार योजनावध तरीके से कार्य कर रही है।

बता दे कि नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन में प्रथम स्थान हासिल करने वाली इस टीम के द्वारा नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भी बैंड डिस्प्ले किया गया।

झारखंड के लिए पहला मौका था जब नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में यहां की कोई बैंड टीम शामिल हुई हो।

इस अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर शशि रंजन, स्टेट नोडल अफसर धीरसेन सोरेंग मौजूद थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version