0 0 lang="en-US"> मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, सड़क निर्माण कार्य को रोका
NEWS APPRAISAL

मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, सड़क निर्माण कार्य को रोका

Read Time:3 Minute, 10 Second

मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, सड़क निर्माण कार्य को रोका

अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,

गढ़वा:- गढ़वा प्रखंड के फरठिया गांव के 250 ग्रामीणों ने पंचायत भवन के पास मुआवजा की मांग को लेकर रविवार को सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया। ग्रामीणों ने सुबह 11 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक विरोध प्रदर्शन भी किया। ग्रामीण मुआवजा भुगतान करने के बाद ही सड़क निर्माण कार्य करने की मांग कर रहे थे।

मौके पर विभागीय जेई अंकित प्रसाद और नियुक्त दंडाधिकारी मनोज कुमार शुक्ल पहुंचे। ग्रामीणों ने मुआवजा भुगतान कराने संबंधित आवेदन विभागीय जेई को देकर विरोध समाप्त किया। उक्त सड़क का निर्माण डेंटल कॉलेज मोड़ से नावाडीह गांव तक पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कराया जा रहा।

मौके पर फरठिया पंचायत की बीडीसी सोनिया देवी, मुखिया प्रतिनिधि शहंशाह, रीता देवी, संजू देवी, अलाउद्दीन अंसारी, महावीर उरांव, बीसू उरांव, लेयाकत अंसारी आदि ने कहा कि हमलोग विकास कार्य के बाधक नहीं है।

हमलोगों की मंशा सड़क निर्माण कार्य को बाधित करने की नहीं है। हमलोग अपनी भूमि के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं। डेढ़ माह पूर्व उपायुक्त से हम सभी मिले थे। उन्होंने मुआवजा भुगतान कराने का आश्वासन भी दिया था। डेढ़ माह बीतने के बाद भी अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अगर ऐसा ही रहा तो हमलोग बाध्य होकर न्यायालय की शरण में जाएंगें।

ग्रामीणों ने कहा कि ढ़ाई माह पहले से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस बीच सिर्फ एक बार अमीन पहुंचे थे। जो मापी कर मकान व भूमि में दागी लगाकर चले गए। इसके बाद अभी तक जिला प्रशासन की ओर से ना ही हमलोगों को नोटिस भेजी गई है और नहीं मुआवजा से संबंधित किसी प्रकार की कोई पहल की जा रही है।

 

ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक की ओर से मनमानी तरीके से भूमि अधिग्रहित कर कार्य किया जा रहा है। इससे खेत तो बर्बाद हो ही रहे हैं, कईं लोगों के मकान भी टूट जाएंगे। ऐसे में जिला प्रशासन को सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए हमें न्याय देना होगा।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version