0 0 lang="en-US"> सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का किया वितरण
NEWS APPRAISAL

सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का किया वितरण

Read Time:1 Minute, 42 Second

सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का किया वितरण

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट – 

सतबरवा(पलामू):- सतबरवा प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत बकोरिया पंचायत के दुर्गा मंडप के पास आशीष कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों के बीच बैट और बॉल देकर हौसला अफजाई की।विगत पांच वर्षों में क्रिकेट खिलाड़ियों व फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच आशीष कुमार सिन्हा ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रेमियों के लिए खेल सामग्री देकर हौसला बुलंद करने का काम किया है।

वही पर उपस्थित खिलाड़ियों ने खेल सामग्री पा कर समाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सभी खिलाड़ी आपको दुआ करते हैं कि आप स्वस्थ रहें और आप इसी प्रकार सहयोग करते रहें।हम सभी खिलाड़ी प्रखंड का नाम रोशन करेंगे।

मौके पर उपस्थित वितरण समारोह में जिला परिषद सदस्य पति अजय उरांव, बकोरिया पंचायत के मुखिया संतोष उरांव,शंकर पासवान,खिलाड़ी पीताम्बर यादव,अजित पांडे,नीतेश सिंह, विनय विश्वकर्मा,अमित कुमार, विजय सिंह,अजय सिंह,दीपक गुप्ता,छोटु मेहता,शबीर आलम, महेंद्र सिंह,प्रेम कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version