0 0 lang="en-US"> भार्गव सेना ने रक्त दान कर बचाई युवक की जान
NEWS APPRAISAL

भार्गव सेना ने रक्त दान कर बचाई युवक की जान

Read Time:2 Minute, 11 Second

भार्गव सेना ने रक्त दान कर बचाई युवक की जान

अनुज तिवारी की रिपोर्ट,

पलामू:- राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव ने रक्त दान कर बचाई युवक की जान, आज अहले सुबह भार्गव परिवार के सदस्य के पास टेलीफोनीक माध्यम से सूचना मिली कि, मेदिनीनगर स्थिति एक निजी अस्पताल एक युवक को रक्त की अत्यंत अवश्यकता है, उस मरीज़ के साथ किसी परिजन न होना अपने आप में दुख दाई है।

ऐसे में राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव ने इसका बीड़ा उठाया, सूचना मिलते ही भार्गव परिवार के सदस्य अनिकेत तिवारी आगे आए और रक्त दान कर उस युवक की जान बचाई। मौके पर उपस्थित रक्त दाता ने कहा कि ये उनका दूसरा रक्त दान है और उन्हें किसी तरह की कोई परेसानी नहीं महसूस होती इन्होंने लोगों से रक्त दान के प्रति लोगों से आग्रह किया है।

राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के झारखण्ड प्रदेश के संरक्षक मुकेश तिवारी ने कहा कि भार्गव परिवार समय समय पर ऐसे लोगों की मदद के लिए घर से निकलती है आगे उन्होंने बताया किकिसी का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना जरुरी है। अपने लिए तो सभी जीते है, पर दूसरों के लिए जीना बड़ी बात है।

ब्लड डोनेट करके लोगों की मदद की जा सकती है। रक्तदान महादान है, इसे जीवनदान के बराबर माना जाता है। रक्तदान न केवल अन्य व्यक्ति के जीवन को बचाता है, बल्कि यह रक्त देने वाले को स्वस्थ बनने में भी मदद करता है, इसलिए यह दोनों के लिए फायदेमंद है।

इस मौके पर राहुल पाठक, अभिषेक रौशन, जय तिवारी उपस्थित रहे ।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version