0 0 lang="en-US"> साक्ष्य संग्रह में सावधानी बरतने एवं संवेदनशीलता रखने की जरूरत- सचिव
NEWS APPRAISAL

साक्ष्य संग्रह में सावधानी बरतने एवं संवेदनशीलता रखने की जरूरत- सचिव

Read Time:3 Minute, 22 Second

साक्ष्य संग्रह में सावधानी बरतने एवं संवेदनशीलता रखने की जरूरत- सचिव

लातेहार। झालसा, राॅची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने टाउन हाॅल, लातेहार में जिला के अनुसंधान कर्ता पुलिस पदाधिकारियों को प्राशिक्षण दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम  च ौरसिया ने सभी अनुसंधान कर्ता पुलिस पदाधिकारियों को साक्ष्य संग्रह में सावधानी बरतने एवं संवेदनशीलता रखने के बारे में बताया।

उन्होंने अपराधिक घटनाओं का अनुसंधान सही तरीके से करने और वास्तविक अपराधी को सजा दिलाये के लिए जरूरी तत्वों के बारे में बताया। इसके साथ ही श्री च ौरसिया  ने पुलिस पदाधिकारियों को पोक्सो एक्ट, मोटर दुर्घटना, एनडीपीएस के विषय में जरूरी विभिन्न साक्ष्य एवं उसके संग्रह के तरीके को विस्तार से बताया।

उन्होंने मोटर दुर्घटना में पीड़ितों को कैसे मुआवजा दिलाने में पुलिस आम जनता की कैसे मदद कर सकती है, इसके बारे में भी विस्तार से बताया।

इस अवसर पर एएसआई सुभाष यादव, एएसआई पिंटू कुमार, एएसआई अर्जुन सिंह, इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद सिंह, एएसआई कुबेर प्रसाद, एसआई राजन अधिकारी, एएसआई इंदू देवी, एएसआई रीता देवी, एएसआई ललू राम, एएसआई विश्वनाथ राम, एएसआई महेंद्र कुमार रजक, एसआई संतोष कुमार सहित जिला के अन्य अनुसंधानकर्ता अधिकारी मौजूद थे।

ई साक्ष्य और चुनौतियों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा ने उपस्थिति पुलिस कर्मियों को वर्तमान में ई साक्ष्य ऐप के माध्यम से अनुसंधान करने के तरीके एवं महत्व के बारे में बताया। इसके साथ ही इन्होंने इस प्रक्रिया में होने वाले चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों टीम वर्क करने एवं संवेदनशीलता के साथ काम करने की सलाह दी।

इन्होंने दी तकनीकि जानकारी

मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम च ौरसिया , मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार के अलावा साइबर थाना प्रभारी एसआई पिंटू कुमार ने साइबर तकनीकि, एएसआई टिंकू कुमार ने कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम, एएसआई अशोक डे ने फिंगर प्रिंट तकनीक के बारे में तकनीकि जानकारी दी।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version