0 0 lang="en-US"> पलामू पुलिस ने रंगदारी और फायरिंग मामले में 6 अपराधियों को हथियार समेत किया गिरफ्तार
NEWS APPRAISAL

पलामू पुलिस ने रंगदारी और फायरिंग मामले में 6 अपराधियों को हथियार समेत किया गिरफ्तार

Read Time:4 Minute, 28 Second

पलामू पुलिस ने रंगदारी और फायरिंग मामले में 6 अपराधियों को हथियार समेत किया गिरफ्तार

पलामू:- जिले में क्रेशर मालिकों को रंगदारी के लिए मिल रही धमकियों और 29 नवंबर 2024 की रात चैनपुर थाना अंतर्गत डोकरा-चांदो स्थित क्रेशर पर हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में पुलिस अधीक्षक पलामू द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा निरंतर आसूचना संकलन और छापामारी की जा रही थी।

1 दिसंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि चैनपुर-सलतुआ रोड पर 5-6 व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए धरती अहरा के पास तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

अपराधियों का खुलासा:

गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सुजीत सिन्हा गैंग के लिए काम करते हैं और करसो स्थित क्रेशर मालिक द्वारा रंगदारी देने में देरी करने पर फायरिंग करने जा रहे थे। साथ ही, उन्होंने 29 नवंबर को डोकरा-चांदो क्रेशर में फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनके पास से घटना में लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

 बरामदगी का विवरण:

1. 03 देशी पिस्तौल।

2. 01 देशी कट्टा।

3. 03 जिंदा राउंड।

4. 03 मोटरसाइकिल।

5. 07 स्क्रीन टच मोबाइल।

 गिरफ्तार आरोपी:

1. अशफाक खान (25 वर्ष), शाहपुर, थाना चैनपुर।

2. कुश कुमार यादव (21 वर्ष), खपरमंडा, थाना पांकी।

3. दीपक कुमार भुईया (30 वर्ष), चापी कला, थाना पाकी।

4. गुलशन कुमार विश्वकर्मा (22 वर्ष), पोची, थाना सतबरवा।

5. आशिफ अहमद उर्फ राजा खान (22 वर्ष), गर्दा, थाना चैनपुर।

6. फरहान कुरैशी उर्फ शैलू कुरैशी (24 वर्ष), कुरैशी मोहल्ला, थाना चैनपुर।

 

दर्ज मामला:

 

चैनपुर थाना कांड संख्या 246/2024, दिनांक 01.12.2024, धारा 25 (1-b)a, 26, 35 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

छापामारी दल:

 

1. पु०नि० जीतराम महली, पुलिस निरीक्षक सदर अंचल, चैनपुर।

2. पु०अ०नि० श्रीराम शर्मा, थाना प्रभारी, चैनपुर।

3. पु०अ०नि० रंजीत कुमार, चैनपुर थाना।

4. पु०अ०नि० अनिल बिद्यार्थी, चैनपुर थाना।

5. पु०अ०नि० राजकुमार मेहता, चैनपुर थाना।

6. पु०अ०नि० छत्रधारी कुमार, चैनपुर थाना।

7. स०अ०नि० रामचन्द्र चौधरी, चैनपुर थाना।

8. आरक्षी-803 अनुराग सिंह, चैनपुर थाना।

9. आरक्षी-220 संतोष चौधरी, चैनपुर थाना।

10. आरक्षी-1688 राकेश विश्वकर्मा, चैनपुर थाना।

11. आरक्षी-1666 शैलेन्द्र कुमार, चैनपुर थाना।

12. आरक्षी-2029 रोहित कुमार, टाईगर मोबाईल।

13. आरक्षी-1925 राकेश कुमार, टाईगर मोबाईल।

14. आरक्षी-387 संतन कु० मेहता टाईगर मोबाईल।

15. आरक्षी-692 सूर्यनाथ सिंह टाईगर मोबाईल।

16. आरक्षी रामनारायण विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय।

17 . आरक्षी रामजीत बासकी,

पुलिस अधीक्षक कार्यालय।

18. आरक्षी प्रदीप कृ० राम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय

पलामू पुलिस अपराध पर नकेल कसने और जिले को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

 

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version