0 0 lang="en-US"> तेज रफ्तार 22 चक्का ट्रक ने स्कूटी सवार माँ-बेटे को कुचला,दोनों की मौत,स्कूल से बेटे को लेकर घर जारी रही थी माँ
NEWS APPRAISAL

तेज रफ्तार 22 चक्का ट्रक ने स्कूटी सवार माँ-बेटे को कुचला,दोनों की मौत,स्कूल से बेटे को लेकर घर जारी रही थी माँ

Read Time:1 Minute, 49 Second

तेज रफ्तार 22 चक्का ट्रक ने स्कूटी सवार माँ-बेटे को कुचला,दोनों की मौत,स्कूल से बेटे को लेकर घर जारी रही थी माँ

हजारीबाग:- जिले में 22 चक्का ट्रक ने स्कूटी सवार माँ-बेटे को कुचल दिया।इससे माँ-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी।मृतक डीपीएस का छात्र था।सोमवार की दोपहर 2.30 बजे ये हादसा हजारीबाग-बड़कागांव रोड पर हुआ।सड़क हादसे में मौत से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए।इससे घंटों सड़क जाम रही।

जानकारी मिलने पर नवनिर्वाचित विधायक प्रदीप प्रसाद मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।डीपीएस स्कूल में छुट्टी होने के बाद माँ स्कूटी से बेटे को लेकर घर लौट रही थी।इसी दौरान दोनों सड़क हादसे के शिकार हो गए।

रोड एक्सीडेंट में माँ लीलावती देवी और पुत्र अमर कुमार की जान चली गयी।मृतक अमर कुमार हजारीबाग के डीपीएस स्कूल में कक्षा चौथी का छात्र था।

घटनास्थल पर ही बेटे की मौत हो गयी थी, जबकि माँ की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हुई.घटना के बाद आस-पास के लोगों ने सड़क जाम कर दिया.ट्रक ड्राइवर को आस-पास के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

मृतका बेटे को स्कूल से लेकर स्कूटी से कटकदाग थाना क्षेत्र के छवि नगर स्थित घर लौट रही थी। इसी दौरान 22 चक्का ट्रक (जेएच 02बीपी 2954) ने स्कूटी को रौंद दिया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
1 100 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version