0 0 lang="en-US"> राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से मुलाकात कर शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए दी बधाई
NEWS APPRAISAL

राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से मुलाकात कर शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए दी बधाई

Read Time:4 Minute, 31 Second

रांची:- पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे के नेतृत्व में पासवा का प्रतिनिधिमंडल झारखंड में विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए मुख्य चुनाव पदाधिकारी के. रवि कुमार से मिलकर उन्हें बधाई दी एवं अप्रिशिएऐसन लेटर के माध्यम से पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से मुलाकात कर शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए दी बधाई

पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में कुमुद रंजन, विशाल सिंह,अमित कुमार, जाबिर राजा, खालिद राजा, मेंहुल दूबे के साथ धुर्वा चुनाव कार्यालय में के.रवि कुमार से मुलाकात किया।

पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने बताया कि झारखंड निर्वाचन आयोग को हाल ही में संपन्न हुए चुनाव को सफलतापूर्वक और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए उन्होंने मुख्य चुनाव पदाधिकारी एवं झारखंड निर्वाचन आयोग को बधाई दी।
इतने बड़े पैमाने पर चुनाव का आयोजन बिना किसी बाधा के सम्पन्न कराना झारखंड निर्वाचन आयोग के समर्पण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


उन्होंने आगे बताया कि इस बार मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली, विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी में। साथ ही उन्होंने झारखंड के निजी विद्यालयों को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि पासवा ने पब्लिक स्कूलों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर इस दिशा में योगदान दिया। इन अभियानों ने लोगों को मतदान के अधिकार के प्रति प्रेरित किया और चुनाव प्रक्रिया को अधिक समावेशी और सक्रिय बनाने में मदद की।

झारखंड निर्वाचन आयोग और विशेष रूप से मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रवि कुमार की कुशल योजना और प्रयासों ने ही चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है।


आलोक कुमार दूबे ने कहा कि झारखंड निर्वाचन आयोग और झारखंड के निजी विद्यालयों के सामूहिक प्रयास के कारण झारखंड के मतदान के प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। वस्तुत झारखंड में मतदान के बढ़ते प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए झारखंड के प्राइवेट स्कूलों के मतदाता जागरूकता अभियान की भूमिका भी अहम रही।

भविष्य में भी जब कभी सरकार की योजनाओं और जागरूकता अभियान में जब कभी आवश्यकता हो पड़ेगी पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में झारखंड के निजी विद्यालय इसी तरह अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहेंगे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
1 100 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version