0 0 lang="en-US"> सड़क हादसा:तेज रफ्तार मकई लदा ट्रक घाटी में पलटा,चालक बाल बाल बचा
NEWS APPRAISAL

सड़क हादसा:तेज रफ्तार मकई लदा ट्रक घाटी में पलटा,चालक बाल बाल बचा

Read Time:1 Minute, 22 Second
सड़क हादसा:तेज रफ्तार मकई लदा ट्रक घाटी में पलटा,चालक बाल बाल बचा

लातेहार:-जिले के बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में द्वारासेनी घाट के पास बृहस्पतिवार रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। 35 टन मकई लदा ट्रक (गाड़ी नंबर CG 15A C5650) अनियंत्रित होकर घाट के नीचे पलट गया। यह ट्रक महुआडाढ़ से मकई लेकर बंगाल की ओर जा रहा था।

घटना रात करीब 10 बजे हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक तेज मोड़ (टर्निंग) पर बैलेंस खो बैठा। अनियंत्रित होकर ट्रक पहले पेड़ से टकराया और फिर घाट के नीचे पलट गया। इस हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि ट्रक और उसमें लदे मकई को काफी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह है कि कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि द्वारासेनी घाट पर तेज मोड़ की वजह से दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। सड़क पर पर्याप्त संकेतक और सुरक्षा उपायों की कमी है, जिससे वाहन चालक समय पर मोड़ का अंदाजा नहीं लगा पाते।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
1 100 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version