0 0 lang="en-US"> गर्लफ्रेंड के चक्कर में दोस्त को शराब पिलाकर टांगी से काट डाला, जाने पूरा मामला
NEWS APPRAISAL

गर्लफ्रेंड के चक्कर में दोस्त को शराब पिलाकर टांगी से काट डाला, जाने पूरा मामला

Read Time:4 Minute, 4 Second
गर्लफ्रेंड के चक्कर में दोस्त को शराब पिलाकर टांगी से काट डाला, जाने पूरा मामला

अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के अहीपुरवा स्थित रेलवे फाटक के समीप चार दिन पूर्व जंगीपुर गांव निवासी मुन्नी देवी, पति रामानंद पाल के 26 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ डब्‍ल्‍यू पाल हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। गढ़वा पुलिस ने 72 घंटा के भीतर हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपि‍त श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के अहिपुरवा गांव निवासी जयपाल पासवान के 26 वर्षीय पुत्र मोहन पासवान है। यह जानकारी गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने मीडिया को दी।

गर्लफ्रेंड का चक्कर


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहन पासवान ने अपना अपराध को स्वीकार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड से राहुल कुमार का अवैध संबंध था। मोहन पासवान और राहुल पाल दोनों की गहरी मित्रता थी। मोहन कई बार राहुल को रंगे हाथ भी पकड़ा था। मना करने के बावजूद मोहन की गर्लफ्रेंड से वह लगातार बातचीत करते रहा। चोरी छिपे मिलता था।

टांगी से काटा


इसके बाद मोहन पासवान ने योजना बनाकर 14 नवंबर, 2024 की रात 11 बजे नगर 39 रेलवे स्टेशन से 500 मीटर दूरी पर पश्चिम दिशा में रेलवे फाटक के समीप शराब पिलाया। इसके बाद नशे की हालत में अपने दोस्त राहुल पाल की बेहरमी से टांगी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने नगर ऊंटारी थाना कांड संख्या 231/2024 दिन० 15/11/24 धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी मोहन पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया है।

दोस्त बना दुश्मन


बताते चले कि मृतक राहुल कुमार की मां मुन्नी देवी श्री बंशीधर नगर थाने में अज्ञात व्यक्ति पर धारदार हथियार से हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिक की दर्ज कराई थी। इसके बाद एसपी दीपक कुमार पांडेय के नेतृत्व में श्री बंशीधर नगर थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने तत्परता दिखाते हुए मामले की गंभीरता पूर्वक जांच के लिए एक टीम का गठन किया। टीम ने जांच कर आरोपित को गिरफ्तार किया।

कई सामान बरामद


पुलिस ने आरोपि‍त मोहन पासवान के पास से घटना में प्रयुक्त टांगी, कपड़ा, जूता, डिस्पोजल गिलास, शराब पीने के लिए इस्तेमाल प्लास्टिक की बोतल को जब्‍त किया है। घटना के क्रम में छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, पुअनि जितेंद्र कुमार, सअनी संजय पासवान, अर्जुन कुमार सिंह एवं पुलिस बल के जवान कौशल कुमार द्विवेदी शामिल थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version