0 0 lang="en-US"> उड़ते डस्‍ट व धूल से परेशान होकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
NEWS APPRAISAL

उड़ते डस्‍ट व धूल से परेशान होकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Read Time:1 Minute, 41 Second
उड़ते डस्‍ट व धूल से परेशान होकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

लातेहार:- सदर प्रखंड स्तिथ तुबेद में डीवीसी के द्वारा संचालित तुबेद कोल माइंस से कोयला परिवहन के उड़ते कोल डस्‍ट व धूल से परेशान ग्रामीण व स्कूली बच्चों ने सोमवार को लातेहार-नवादा सड़क को करीब पांच घंटे तक जाम कर दिया.

इस दौरान इस पथ पर हाईवा वाहनों की लंबी लाइन लग गई. ग्रामीणों ने कहा कि हाइवा के परिचालन से एक ओर सड़क खराब हो रही है तो दूसरी ओर कोल डस्‍ट व वाहनों के गुजरने के बाद उड़ने वाले धूलकण से लोग बीमार पड़ रहे हैं.


ग्रामीणों ने आगे कहा कि कंपनी के द्वारा ना तो सड़क पर पानी का छिड़काव किया जाता है और ना ही ग्रामीणों की समस्याओं पर कोई पहल की जाती है. जब भी इस समस्या को लेकर कंपनी के अधिकारियों से बात की जाती है तो सिर्फ आश्वासन दिया जाता है.  जमाकर्ता इस मार्ग में कोयला परिवहन करने वाली हाइवा के परिचालन पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे.

धरना में बैठे तासु पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल उरांव और पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र यादव ने कहा कि हाईवा से कोयला परिवहन के कारण आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती हैं.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version