0 0 lang="en-US"> भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा धरती आबा को किया याद
NEWS APPRAISAL

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा धरती आबा को किया याद

Read Time:1 Minute, 44 Second
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा धरती आबा को किया याद

जमशेदपुर :- साकची स्थित आई हॉस्पिटल के समीप शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रमेश बास्के ने किया ।

इस दौरान वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के संघर्ष , जमींदारी प्रथा के विरुद्ध लड़ाई तथा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ किए गए विद्रोह को याद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आदिवासी समाज के लिए सामाजिक जागरूकता आंदोलन की आवश्यकता है। वक्ताओं ने बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा आदिवासी समुदाय की बहन-बेटियों से विवाह कर उनकी जमीन हड़पने की साजिश का मुद्दा उठाते हुए इसे “लव एंड लैंड जिहाद” करार दिया ।

मोर्चा ने इसके खिलाफ आदिवासी समाज में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री कुसुम पूर्ति, विजय गौंड, दीपक सुंडी, संजय मुंडा, वीरेन मुर्मू, आकाश बोदरा, सुशील हेसा, विनोद ओमंग, लखन सामद , वीरेन महतो आदि उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version