0 0 lang="en-US"> पलामू में हुआ शांति पूर्ण वोटिंग संपन्न,महिलाओं और पुरुषों में काफी उत्साह
NEWS APPRAISAL

पलामू में हुआ शांति पूर्ण वोटिंग संपन्न,महिलाओं और पुरुषों में काफी उत्साह

Read Time:3 Minute, 2 Second
पलामू में हुआ शांति पूर्ण वोटिंग संपन्न,महिलाओं और पुरुषों में काफी उत्साह

नावा बाजार (पलामू):- झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग संपन्न हो गई। नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मोरिया और चचेरिया बूथ पर विधानसभा चुनाव को लेकर महिलाओं और पुरुषों में काफी उत्साह देखा गया।

वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बूथ संख्या 357,358 में महिलाएं और पुरुष कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते देखा गया। बिश्रामपुर विधानसभा से कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला करने के लिए लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

मतदान केंद्रों पर वोटरों की लग रही कतार

मतदाता अपने-अपने मतदान केद्रों पर आकर मतदान करते रहे।जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों से 100 मीटर की दूरी पर गाड़ी पार्क करने के आदेश दिया गया था।ब्रह्मोरिया स्कूल बूथ केंद्र पर 60% और चचेरिया बूथ पर 62%वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।

दोनों मतदान केंद्रों पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में मतदान करने का उत्साह देखा गया, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने दोनों मतदान केंद्रों पर मतदान किया। महिलाओं ने लंबी कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर मतदान करके जागरूकता का परिचय दिया।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के 77 बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुबह 7 बजे से ही मतदान डाले जा रहे थे। दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाता ने भी बढ़ चढ़कर कर मतदान किया।

मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त वॉलिंटियर ने दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने पर मदद किया।

नावा बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी भी लगाए गए थे,जिसकी मॉनिटरिंग जिला प्रशासन कर रही थी। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि मतदान केंद्रों पर लगातार पेट्रोलिंग कर शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान कराया गया है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version