0 0 lang="en-US"> भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज
NEWS APPRAISAL

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज

Read Time:2 Minute, 17 Second
भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज

जमशेदपुर :- जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का जनसंपर्क अभियान तेज पकड़ा। शनिवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बस्तियों का दौरा कर मतदाताओं से सीधा संवाद कीं। उन्होंने बर्मामाइंस क्षेत्र के ग्वाला बस्ती, रामाधीन बगान, मनीफीट, झगड़ू बगान, चूना भट्ठा, मील एंड गोडाउन एरिया, गांधी बस्ती, रघुवर नगर, पूंज बस्ती और भक्ति नगर में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कीं।

उनके साथ मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, मनोज श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
उधर दिनेश कुमार एवं पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी ने गोलमुरी के कैलाश नगर एवं आनंद नगर सहित अन्य इलाकों के मतदाताओं से मुलाकात की।

बिरसानगर जोन नं. 6 के गीताजंलि अपार्टमेंट में उन्होंने महिलाओं के साथ बैठक की, जिसमें कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। यहां घोष बाबू के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित की गई।
टेल्को के सबुज कल्याण संघ में पूर्णिमा साहू बंगाली समुदाय के साथ संवाद स्थापित की , वहीं सेलेब्रेशन इन, बजरंग चौक और बारीडीह में क्षत्रिय समाज के बीच मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में हिस्सा ली ।

बिरसानगर जोन नं. 8 में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने नए सदस्यों का भाजपा में स्वागत की । सिदगोड़ा में आयोजित लिट्टी पार्टी में भी उन्होंने लोगों से मुलाकात की। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, पोलू घोष, विनय, रजत नंदी, बबलू गोप , विकास शर्मा आदि उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version