0 0 lang="en-US"> जगत पुरम कॉलोनी कांके रोड में हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ
NEWS APPRAISAL

जगत पुरम कॉलोनी कांके रोड में हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ

Read Time:2 Minute, 38 Second
जगत पुरम कॉलोनी कांके रोड में हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ


रांची से प्रभाकर कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट,

लोक आस्था का महापर्व छठ, उदयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शुक्रवार को संपन्न हो गया। पूरे देश में विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने भारी मात्रा में हर्षोलास के साथ छठ पूजा मनाया। परंतु रांची के कांके रोड स्थित,जगत पुरम कॉलोनी के श्रद्धालुओं ने एक अनूठा उदाहरण पेश किया।

जगत पुरम कॉलोनी के अंदर ही “जगत जननी छठ पूजा समिति जगत पुरम”, द्वारा छठ घाट का निर्माण किया गया एवं उसे फूलों और लाइटों से सजाकर काफी मनमोहक बना दिया गया। जहां कई महिलाओं एवं पुरुषों ने छठी मैया का पूजा संपन्न किया। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

छठ पूजा समिति जगत पुरम एवं वहां के निवासियों के संयुक्त प्रयास ने छठ घाट के रौनक में चार चांद लगाने का काम किया गया।
पूजा समापन के बाद शुक्रवार को रात्रि में समिति द्वारा लिट्टी चोखा पार्टी का आयोजन किया गया।

जिसमें जगत पुरम निवासीयो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं दूसरी और कांके विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश बैठा द्वारा घाट पर एक पंत दो काज वाली कहावत को चरितार्थ करते देखा गया। सुरेश बैठा ने श्रद्धालुओं से मुलाकात की एवं प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सुशील यादव ने सुरेश बैठा को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।


छठ पूजा समिति जगतपुरम द्वारा घाट निर्माण से लेकर पूजा समापन तक के व्यवस्था को काफी सुसज्जित और सुनियोजित ढंग से संपन्न किया गया। इस कार्य को संपन्न करने में समिति के सुशील यादव, ललन यादव, रणवीर सिंह, कृष्णा कुमार, आर. एन. चौधरी, प्रकाश झा, सुभाष कुमार एवं कई लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version