Read Time:1 Minute, 27 Second

ब्रह्मोरिया/नावा बाजार:- आस्था का महापर्व छठ पूजा मंगलवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है।बिहार झारखंड में लाखों श्रद्धालु छठ पूजा करते हैं।चार दिवसीय चलने वाले इस पर्व के पहले दिन नहाय खाय विधि विधान से किया गया।
नावा बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मोरिया गांव में बुधवार की शाम को छठव्रतियों ने स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा की। सूर्य देव की पूजा के साथ ही छठव्रतियों ने अपने अपने घाट बांधे और पूजा किया।
आज चूल्हेे पर गुड़ और चावल की विशेष खीर बनायी जायेगी।पूजा के बाद छठव्रती प्रसाद को ग्रहण करेंगी। विशेष बात यह है कि छठव्रती खरना का प्रसाद खाते समय बिल्कुल भी नहीं बोलते हैं।वहीं दोबारा नहीं मांगते हैं। शांत वातावरण में पूजा की जाती है। सूर्य पूजा के बाद छठव्रती खरना की तैयारी में जुट गये हैं।प्रशासन छठ पूजा को लेकर अलर्ट मोड में है।