
लातेहार:- गारू प्रखंड के बारेसाड थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हाथियों के हमले से मौत हो गई। मृतका की पहचान 60 वर्षीय सूरत मनिया देवी के रूप में हुई, जो रूद की निवासी थीं।
उनका पति स्व. नागदेव उरांव थे। महिला का शव कुजूरूम के बीसी 7 जंगल क्षेत्र में मिला। शव लगभग 4 दिन से पढ़ा हुआ था।
कुजूरूम पूर्वी बि सी 7 के वनपाल प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि हाथियों के झुंड के हमले से महिला की मृत्यु हुई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत पासवान ने अपने वाहन से शव को थाना लाकर जांच शुरू की।
इस दौरान न्यूज अप्रैजल प्रतिनिधि पंकज कुमार यादव ने थाना प्रभारी से फोन में बात हुई।थाना प्रभारी ने बताया कि महिला रूद के रहने वाली हैं,उम्र तकरीबन 60 वर्ष की महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और चार दिनों से लापता थीं।
परिजनों ने उन्हें ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मिलीं। ऐसा माना जा रहा है कि वे भटककर जंगल में चली गईं और वहां हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है