
संवाददाता – अनूप कुमार गुप्ता,
गढ़वा:- गढ़वा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम 4 नवंबर को है। इसके ठीक एक दिन पहले भाजपा को यहां बड़ा झटका लगा है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी जवाहर पासवान झामुमो में शामिल हो गये हैं। रविवार को रंका हाई स्कूल के मैदान में मोर्चा की चुनावी जनसभा में श्री जवाहर पासवान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने जवाहर पासवान एवं अन्य लोगों को माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान भाजपा, बसपा, राजद, सपा आदि दलों को छोड़कर मुनेश्वर सिंह खरवार, संतोष चौधरी, रमाशंकर प्रसाद सहित काफी संख्या में लोगों ने झामुमो का दामन थाम लिया।
सभी ने मंच से इंडी गठबंधन को रंका विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर को तीर धनुष छाप पर वोट दिलाकर भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लिया।