0 0 lang="en-US"> मनिका विधानसभा क्षेत्र से रघुपाल सिंह प्रत्याशी हजारों कार्यकर्ता के साथ दिखाया दम,सपा प्रत्याशी रघुपाल सिंह ने किया नामांकन
NEWS APPRAISAL

मनिका विधानसभा क्षेत्र से रघुपाल सिंह प्रत्याशी हजारों कार्यकर्ता के साथ दिखाया दम,सपा प्रत्याशी रघुपाल सिंह ने किया नामांकन

Read Time:2 Minute, 18 Second
मनिका विधानसभा क्षेत्र से रघुपाल सिंह प्रत्याशी हजारों कार्यकर्ता के साथ दिखाया दम,सपा प्रत्याशी रघुपाल सिंह ने किया नामांकन

मनिका- मनिका विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रघुपाल सिंह ने महुआडांड अनुमंडल कार्यालय में पहुंच कर विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया l इससे पहले रघुपाल सिंह ने सिन्जो स्थित स्वर्गीय राजेश्वर प्रसाद यादव के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया साथ ही मनिका विधानसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा। अगर बात करें तो स्वर्गीय राजेश्वर प्रसाद यादव मनिका प्रखंड के राजनीतिक क्षेत्र के भीष्म पितामह कहे जाते थे l

उनके कार्यकाल में पूर्व विधायक सह भाजपा प्रत्याशी हरेकृष्ण सिंह को विधायक बनाने में उनका अहम भूमिका रहा था तथा हरेकृष्ण सिंह के राजनीतिक गुरु भी थे। प्रतिमा दर्शन के बाद मनिका प्रखंड मुख्यालय से कई वाहनों के काफिले के साथ रघुपाल सिंह महुआडांड पहुंचे। खुले वाहन पर रघुपाल सिंह ने रास्ते में मतदाताओं से हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया।

वही रघुपाल सिंह के नामांकन में हजारों हजार की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए l

पत्रकारों से बातचीत के दौरान रघुपाल सिंह ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे मनिका विधानसभा की जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों का है।

मैं अपने क्षेत्र के विकास, युवाओं के भविष्य और जनसेवा के लिए प्रतिबध्द हूं। जनता का जो अपार समर्थन और आशीर्वाद मुझे मिला है वह मेरे लिए एक प्रेरणा है। और मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version