
संवाददाता: – अनूप कुमार गुप्ता,
बिशुनपुरा (गढ़वा):- बिशुनपुरा-श्री बंशीधर नगर मुख्य सड़क पर पिपरी गांव के समीप दो मोटरसाइकल की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी है।
जानकारी के अनुसार रमना थाना क्षेत्र के रामसुरज वियार पिता महेंद्र वियार ग्राम कर्णपुरा जो बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सारो में अपने बहन बहनोई के यहां से बिशुनपुरा की ओर आ रहा था। जबकि रंजीत कुमार चंद्रवंशी (उम्र 19वर्ष) पिता कन्हाई चंद्रवंशी ग्राम पिपरीकला जो बिशुनपुरा से अपने घर जा रहा था। इसी क्रम यह दोनों मोटरसाइकल की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
जिसमे पिपरी कला गांव के युवक रंजीत कुमार के सिर में गम्भीर चोट आ गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए श्री वंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
जहाँ डॉक्टर ने रंजीत की स्थिति गम्भीर देख गढ़वा सदर अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। वहीं गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक का अत्यंपरिक्षण के बाद शव पिपरी गांव आते ही मातम सा छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने पिपरीकला बांकी नदी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। वही रामसुरज वियार का इलाज चल रहा है।