0 0 lang="en-US"> झारखंड में ईडी का बड़ा एक्शन : मंत्री मिथिलेश ठाकुर के ठिकानों पर छापेमारी, भाई और पीएस के आवास पर भी दी दबिश
NEWS APPRAISAL

झारखंड में ईडी का बड़ा एक्शन : मंत्री मिथिलेश ठाकुर के ठिकानों पर छापेमारी, भाई और पीएस के आवास पर भी दी दबिश

Read Time:1 Minute, 22 Second
झारखंड में ईडी का बड़ा एक्शन : मंत्री मिथिलेश ठाकुर के ठिकानों पर छापेमारी, भाई और पीएस के आवास पर भी दी दबिश

रांची , (आरएनएस)। झारखंड में हेमंत सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के ठिकानों पर ईडी की टीम रेड करने पहुंची है। जानकारी के अनुसार मंत्री मिथिलेश ठाकुर के पीएस और उनके भाई के घर पर भी ईडी की टीम ने रेड की है। ईडी ने एक साथ 20 जगहों पर रेड की है। मिथिलेश ठाकुर के चाईबासा स्थित आवास पर भी ईडी की टीम ने छापेमारी की है।
ईडी की टीम मंत्री मिथिलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र सिंह और मंत्री के भाई विनय ठाकुर समेत कई विभागीय इंजीनियर्स के यहां छापेमारी कर रही है।

वहीं इसके अलावा आईएएस मनीष रंजन घर भी रेड की खबर है। बता दें, सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई के दौरान एक पीएस स्तर के अधिकारी के यहां भी रेड की खबर मिल रही है। जानकारी के अनुसार आईएएस का नाम मनीष रंजन है। जानकारी के अनुसार ईडी की यह कार्रवाई जल जीवन मिशन में अनियमितता से जुड़ा मामला को लेकर हो रही है।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version