
झारखंड के धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राजगंज पंचायत में एक लड़की के शव को कब्र से निकाल कर दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला रविवार की रात प्रकाश में आया है.जानकारी के अनुसार बताया जाता हैं की मुर्दा महिला को कब्रिस्तान में उसकी कब्र खोदकर उसके साथ दुष्कर्म करने की मामला सामने आया है. कि राजगंज थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान में रविवार (13 अक्टूबर) की देर रात को एक महिला की कब्र के साथ छेड़छाड़ की गई.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लड़की के शव को राजगंज क्षेत्र के कब्रिस्तान में दफ़नाया गया था.शव को कब्र से निकाल कर दो लड़कों ने दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी मिलने पर दर्जनों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण थाना पंहुच गए.
नाराज लोगों ने थाना के सामने किया जमकर हंगामा करते हुए घेराव कर दिया. आक्रोशित लोगों नें दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है.