0 0 lang="en-US"> पड़वा थाना में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की हुईं बैठक
NEWS APPRAISAL

पड़वा थाना में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की हुईं बैठक

Read Time:1 Minute, 48 Second
पड़वा थाना में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की हुईं बैठक

पंडवा से रोहित राज गुप्ता की रिर्पोट –

पंडवा(पलामू):- पलामू जिला के पंडवा थाना अंतर्गत दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति का बैठक अंचलाधिकारी पंडवा, पंडवा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव के मौजूदगी में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंडवा अंचलाधिकारी हलधर शेट्टी ने कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने में पूजा कमेटी की भूमिका अहम है,शांति एवं भाईचारे के साथ पूजा में शामिल होकर आपसी सद्भावना का परिचय दें।

थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने लोगों को दुर्गा पूजा शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाने की अपील लोगों से की।

दुर्गा पूजा को लेकर जिले के सभी पूजा पंडालों व अन्य चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सभी पूजा पंडाल के निकट सीसीटीवी लगाकर निगरानी की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि आपत्तिजनक गाना नहीं बजाएंगे,सभी मिल जुलकर दुर्गा पूजा को मनाएंगे ।किसी भी परिस्थिति में अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है, यदि अफवाह की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दिया जाए।किसी भी स्थिति में कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथों में ना लें।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version