
मनिका प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा गुरुवार को मनिका विधानसभा मे पहुंचा जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनिका सेमर चौक एन एच 39 पर सैकड़ो की संख्या में दो पहिए एवं चार पहिए वाहन के साथ स्वागत किये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम सह प्रभारी जवाहर पासवान, जिला संगठन प्रभारी मुकेश निरंजन सिंहा , जिला अध्यक्ष पंकज सिंह,मनिका विधानसभा प्रभारी प्रेम सिंह, पूर्व विधायक हरिकृष्णा सिंह, अवधेश सिंह, राजधानी प्रसाद यादव उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय राजेश्वर प्रसाद यादव के प्रतिमा पर, एवं मणिका के ग्राम प्रधान वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय भरत प्रसाद के तस्वीर पर उपस्थित भाजपाइयों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किए।
वही कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं के द्वारा भाजपा द्वारा चलाई जा रही परिवर्तन यात्रा रथ का पूजा अर्चना किया गया और जगह-जगह पर पोटली दी गई। भाजपा का परिवर्तन यात्रा रथ मनिका होते हुए तुम्बागड़ा केड होते गारु कोटाम पहुंची जहाँ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण रथ का स्वागत किये। मौके पर जिप सदस्य बलवंत सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार,भाजपा जिला पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी समेत कई लोग सैकड़ो की संख्या में मौजूद थे।