0 0 lang="en-US"> लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान की लातेहार में किया गया जोरदार स्वागत
NEWS APPRAISAL

लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान की लातेहार में किया गया जोरदार स्वागत

Read Time:1 Minute, 47 Second
लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान की लातेहार में किया गया जोरदार स्वागत
oplus_0

लातेहार:- झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान बुधवार को लेस्लीगंज दौरा के दौरान लातेहार जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान के आवास में रुके। लातेहार जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान के तत्वावधान में उनके आवास में जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किए। जबकि जिले के लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

oplus_0

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 23 सितंबर को लेस्लीगंज के धरती में सभा को संबोधित करेंगे साथ ही लातेहार में भी सभा में भाग लेंगे।इसी की जायजा लेने के लिए मैं खुद चलकर लेस्लीगंज का दौरा कर रहा हूं। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह उत्साह बनाए रखे। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है।

oplus_0

मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष शिवनंदन पासवान, सचिव योगेंद्र जी, सचिव दिलीप राम, लक्ष्मण कुमार, रोहित कुमार, अशोक पासवान, अखिलेश प्रजापति इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version