0 0 lang="en-US"> Latehar:एरिया कमांडर समेत पीएलएफआई के तीन उग्रवादी गिरफ्तार
NEWS APPRAISAL

Latehar:एरिया कमांडर समेत पीएलएफआई के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

Read Time:4 Minute, 18 Second

लातेहार पुलिस अधीक्षक गौरव कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

सभी नक्सली लेवी वसूलने की बना रहे थे योजना

राकेश लोहरा कुछ दिनों से लातेहार जिले के कुछ इलाकों में सक्रिय था और लोगों को फोन कर लेवी के लिए धमका रहा था

Latehar:एरिया कमांडर समेत पीएलएफआई के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

लातेहार:-लातेहार हेरहंज पुलिस ने एक बार फिर उग्रवादियों की मनसा पर पुलिस में पानी फेर दिया है। पुलिस ने नक्सली संगठन पीएलएफआई के कमांडर समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार उग्रवादियों में पीएलएफआई का कमांडर राकेश जी उर्फ राम विजय लोहरा, सक्रिय कमांडर रूपेश राम और धर्मेंद्र लोहरा शामिल हैं. दरअसल, पीएलएफआई का कमांडर राकेश लोहरा कुछ दिनों से लातेहार जिले के कुछ इलाकों में सक्रिय था और लोगों को फोन कर लेवी के लिए धमका रहा था. इसी बीच लातेहार एसपी को गुप्त सूचना मिली कि राकेश अपने कुछ साथियों के साथ मोटरसाइकिल से लेवी वसूलने हेरहंज की ओर जा रहा है.


सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गठित कर नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई. जिसमें पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार राकेश और उसके दो अन्य साथियों को पकड़ लिया. जब उनकी तलाशी ली गई तो गिरफ्तार लोगों के पास से पीएलएफआई के कुछ हस्तलिखित पर्चे और कुछ खाली पर्चे बरामद हुए. इसके बाद पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई.

क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के लिए उग्रवादियों ने हिंसक घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी। पूछताछ में कई और अहम जानकारी मिली है। डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम

इधर, सोमवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों से जब पूछताछ की गई तो पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न ठेकेदारों व व्यवसायियों से रंगदारी मांग रहे थे. एक दिन पूर्व क्षेत्र में कार्यरत एक ठेकेदार से रंगदारी मांगी गई थी.

जिसके खिलाफ ठेकेदार द्वारा हेरहंज थाने में मामला भी दर्ज कराया गया था. क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के लिए उग्रवादियों ने हिंसक घटना को अंजाम देने की भी योजना बनाई थी, लेकिन उग्रवादियों की योजना पूरी होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में राम विजय लोहरा इचाक बालूमाथ का रहने वाला है.

जबकि रूपेश राम हेरहंज व धर्मेंद्र लोहरा चंदवा का रहने वाला है. इनकी गिरफ्तारी के बाद लातेहार जिले के इलाकों में पैर पसारने की कोशिश कर रहे पीएलएफआई संगठन को बड़ा नुकसान हुआ है,

उग्रवादियों की गिरफ्तारी में शामिल जवान

उग्रवादियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी विक्रम कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सुबोध सिंह व अन्य पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version