
संवाददाता अनुज तिवारी,
पाटन:- छतरपुर विधानसभा अंतर्गत बीते वर्षों हुए राशन घोटाले की जांच की मांग जल्द ही करेंगी झारखण्ड लोकतंत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की केंद्रिय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रीति राज पासवान।
बता दें की सूत्रों की मिली जानकारी के अनुसार विगत लगातार 2 सालों का राशन घोटाला छतरपुर विधानसभा अंतर्गत कई प्रखंडों में हुआ है।
महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रीति पासवान ने अपने क्षेत्र दौरा में निकली तो देखने को मिला की लोगो में आक्रोश,जनता त्रस्त हैं और अधिकारी से लेकर नेता तक राशन घोटाले में मस्त हैं ।पड़वा व नवा बाजार प्रखंड के लोगो लंबे समयसे राशन से वंचित हैं।
लोकतंत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की केंद्रिय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रीति राज पासवान साथ ही जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार मेहता, नागेंद्र मेहता और केदार नाथ की उपस्थिति में जोरदार आंदोलन होगी क्यों की बात है गरीबों, शोषितों एवम वंचितों की हक की।इस ज्वलंत मुद्दे पर प्रीति राज पासवान ने अपने ट्विटर अकाउंट से झारखंड सरकार हेमंत सोरेन जी को भी ट्वीट किया है।