0 0 lang="en-US"> सुखदेवनगर नगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते पांच युवक गिरफ्तार
NEWS APPRAISAL

सुखदेवनगर नगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते पांच युवक गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 47 Second
सुखदेवनगर नगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते पांच युवक गिरफ्तार

राँची :– सुखदेवनगर नगर थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल बैंक गली से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते पांच युवक गिरफ्तार किये गये हैं. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आर्यन कुमार सिंह, गौतम कुमार यादव, शैलेश कुमार उर्फ गांधी, हर्ष कुमार और हिमांशु को गिरफ्तार किया है.

इन सभी के पास से 15.19 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया.शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र सिथित अखिल मेमोरियल स्कूल सेन्ट्रल बैंक गली में अवैध रूप से नशीले पदार्थो का खरीद बिक्री की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस टीम के द्वारा छापामारी की गयी. पुलिस बल को देख भागने के क्रम में हिमांशु यादव उर्फ लालु यादव, आर्यन कुमार सिंह. गौतम कुमार यादव को पकड़ा गया.पकड़े गये इन तीनों अभियुक्तों के द्वारा स्वीकार किया गया कि प्लास्टिक की पुड़िया में नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर है. इन अभियुक्तों के निशानदेही पर छापामारी की गयी और वहां से हर्ष और शैलश को गिरफ्तार किया गया

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version