0 0 lang="en-US"> दहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता, गला दबाकर हत्या करने का आरोप
NEWS APPRAISAL

दहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता, गला दबाकर हत्या करने का आरोप

Read Time:3 Minute, 29 Second
दहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता, गला दबाकर हत्या करने का आरोप

आठ नामजद अभियुक्त में मृतिका के पति पिंटू भोक्ता गिरफ्तार

चतरा:-वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के सुरहुद गांव में एक विवाहिता कुन्ती देवी दहेज की भेंट चढ़ गई। इस बाबत विवाहित के पिता केरेडारी थाना क्षेत्र के कंडाबेर पंचायत अंतर्गत इतिज गांव निवासी सोमरा गंझू ने जोरी थाना में आवेदन देकर बच्ची के ससुराल वालों पर आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।

जिसमें पति पिंटू कुमार भोक्ता ससुर श्यामदेव भोक्ता, सास सरिता देवी, देवर नन्दु भोक्ता, प्रदीप भोक्ता, पंकज भोक्ता, मनिष भोक्ता और सरिता देवी पति फुलेश्वर भोक्ता का नाम शामिल है। उन्होंने कहा है कि मेरी बची को गला दबाकर हत्या की गई है। सौंपे आवेदन में कहा है कि मेरी बच्ची का विवाह वर्ष 2021 में जोरी थाना अंतर्गत सुरहुद गांव के पिंटू कुमार भोक्ता पिता श्यामदेव भोक्ता के साथ हिंदू रीति रिवाज से की गई और अपने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया।

किंतु बच्ची के ससुराल वालों ने शादी के बाद पुत्र की जगह पुत्री होने के बाद से दहेज के रूप दो लाख नगद और एक मोटरसाइकिल मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसने बताया कि मेरे बच्ची की पुत्री जन्म लेने के छह माह बाद मेरे द्वारा उन्हें एक लाख नगद दिया गया। किंतु पिछले 01 सितंबर रविवार को श्यामदेव भोक्ता द्वारा बोला गया कि आपकी बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब है, जिसके बाद आने-जाने व्यवस्था और दूरी के वजह से करीब 4:30 बजे सुरहुद गांव पहुंचे, वहां देखा की मेरी बेटी कुन्नी देवी मृत अवस्था में लेटाया हुआ है।

तत्पश्चात करीब 5:00 बजे शाम वशिष्ठ नगर थाना जोरी को सूचना दिया। उन्होंने थाना प्रभारी से कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

वशिष्ठ नगर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर पत्नी की हत्या के एक आरोपी पति पिंटू सिंह भोक्ता
को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके गांव से गिरफ्तार किया है। पिंटू सिंह भोक्ता पर उसकी पत्नी कुंती देवी की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस मामले में पिंटू भोक्ता के मां, पिता, भाई और बहन नामजद अभियुक्त है।

अन्य फरार अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version