0 0 lang="en-US"> अवैध खनन और भंडारण बर्दाश्त नहीं:डीएमओ नदीम सैफी
NEWS APPRAISAL

अवैध खनन और भंडारण बर्दाश्त नहीं:डीएमओ नदीम सैफी

Read Time:3 Minute, 51 Second
अवैध खनन और भंडारण बर्दाश्त नहीं:डीएमओ नदीम सैफी

बब्लू खान

बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के बारियातू थाना क्षेत्र में खनन पदाधिकारी नदीम सैफी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जीएसपी मेटीरियल लदे तीन हाईवा वाहन को जब्त करने में सफलता पाई है जब्त वाहन को बारियातू थाना को सौंपा दिया है


मामले की जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी नदीम सैफी ने बताया कि अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है. इसके रोकथाम के लिए टास्कफोर्स द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान बारियातू थाना क्षेत्र के कड़का नदी के समीप एनएच 99 पर चतरा की ओर से जीएसपी लदे तीन हाईवा वाहन को देखा गया. जिसे इशारा कर रोका गया. रूकने पर वाहन पर पत्थर डस्ट का चालान जांच किया गया. लेकिन किसी भी तरह का चालान नहीं पाया गया.

जिसके बाद तीनों वाहन को जब्त कर बारियातू थाने को सुपुर्द कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि जिले में अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन बर्दाश्त नहीं की जाएगी. समय-समय पर वाहन जांच अभियान चलाकर नियम को ताक में रखकर खनिज संपदा को अवैध उत्खनन कर परिवहन करने वालों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अवैध उत्खनन का पता चलने पर सूचना दें, आपकी सूचना को गुप्त रखते हुए संलिप्त लोगों पर खनिज सम्प्रदा अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. तीनों हाईवा पर लगभग दो लाख रुपए जुर्माना भी लगाया गया है. खनन पदाधिकारी के इस कार्रवाई से अवैध परिवहन एवं खनन करने वालों पर हड़कंप है.।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालूमाथ स्थित मुरपा मोड़ से मैक्लुस्कीगंज तक सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य करा रही रेड्डी कंपनी के सड़क निर्माण कार्य मे तीनों वाहन जा रहा था. जिला खनन पदाधिकारी नदीम सैफी ने बरियातू में संचालित कन्हाई सिंह के पत्थर लीज की जांच की. जिसमें मानकों का पालन नहीं करने के साथ साथ चाहरदीवारी की निर्माण नहीं होने के कारण कार्रवाई की बात डीएमओ के द्वारा कही गई।कन्हाई सिंह का माइंस भी बंद रखने का आदेश दिया है साथ-साथ क्रेसर को भी सील करने का सुचना मिली है।

और भी वैसे माइंस की नापी होगी। अगर किसी तरह लीज से अधिक अवैध खनन किया गया है तो कार्रवाई की जाएगी वहीं खनन पदाधिकारी नदीम सैफी ने कहा कि रेलवे लाइन में जो मिट्टी का कार्य हो रहा है वह मिट्टी जहां से उठाकर लाया जा रहा है उस से सरकार को करोड़ों का राजस्व नुकसान हो रहा है। वैसे जगह को चिन्हित कर बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version