0 0 lang="en-US"> अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में लातेहार के 4 खिलाड़ियों ने लहराया परचम, 2 रजत सहित जीते 4 पदक
NEWS APPRAISAL

अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में लातेहार के 4 खिलाड़ियों ने लहराया परचम, 2 रजत सहित जीते 4 पदक

Read Time:2 Minute, 23 Second
अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में लातेहार के 4 खिलाड़ियों ने लहराया परचम, 2 रजत सहित जीते 4 पदक

मनिका:- नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित साउथ एशियन ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में लातेहार के कराटे खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धा में कुल 4 पदक जीतकर जिले,राज्य नहीं देश का भी मान बढ़ाया। यह प्रतियोगिता नेपाल की राजधानी काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में 28 से 29 अगस्त तक आयोजित किया गया था।

वही पुरुष वर्ग में भाग ले रहे हैं लातेहार जिले के मनिका प्रखंड के अक्षय कुमार सिंह ने अपने कुमेते स्पर्धा मे कांस्य पदक जीतकर देश का झंडा ऊपर किया। 4 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा खिलाड़ियों में भरपूर जोश देखने को मिला और पदक जीतने का सिलसिला जो शुरू हुआ तो 4 के आंकड़े तक पहुंच गया। मनिका प्रखंड के शौर्या राज रजत पदक, चंदवा के अभिषेक एक्का कांस्य पदक, चंदवा के जीतू उरांव रजत पदक अपने कुमेते स्पर्धा मे पदक हासिल किये।

इंडियन गोजुरियो स्पोर्टस कराटे ड़ो एसोसियन के टीम मैनेजर शिहान नवीन रोजाडे (जयपुर) टीम कोच शिहान धर्मेंद्र कुमार (झारखंड) ऑफिसियल शिहान संजीब बासुभातरे (आसाम) थे। शिहान धर्मेंद्र कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि लातेहार के कुल 4 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। जिन्होंने अपना उम्दा प्रदर्शन कर कुल 4 पदक जीतकर देश को गौरवाविंत किया है।

4 पदक जीतना खुद में ही एक बड़ी उपलब्धि है। आगे उन्होंने कहा कि खिलाड़ी होंगे सम्मानित, इन विजेता खिलाड़ियों को जल्द ही झारखंड गोजुरियो स्पोर्टस कराटे एसोसियन प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित करेगी।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version