0 0 lang="en-US"> नईदिल्ली:ईडी ने भूपेंद्र हुड्डा मामले में दो कंपनियों की 834 करोड़ की संपत्ति कुर्क की
NEWS APPRAISAL

नईदिल्ली:ईडी ने भूपेंद्र हुड्डा मामले में दो कंपनियों की 834 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

Read Time:2 Minute, 21 Second
नईदिल्ली:ईडी ने भूपेंद्र हुड्डा मामले में दो कंपनियों की 834 करोड़ की संपत्ति कुर्क की


नईदिल्ली:- (आरएनएस)प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए 2 कंपनियों की 834 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी। ईडी ने हुड्डा, एम्मार और एमजीएफ डेवलपमेंट लिमिटेड समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। कुर्क की गई संपत्तियां हरियाणा और दिल्ली के 20 गांवों में स्थित हैं।आरोप है कि आरोपियों ने इस गांवों में सस्ते दामों में जमीन हासिल की थी।


ईडी अधिकारियों के अनुसार, एम्मार इंडिया लिमिटेड की 501.13 करोड़ रुपये की संपत्ति और एमजीएफ डेवलपमेंट्स की 332.69 करोड़ रुपये कीमत की 401.655 एकड़ में फैली अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। ये सभी संपत्तियां गुरुग्राम और दिल्ली के 20 गांवों में स्थित हैं।इसके साथ ही एम्मार इंडिया और एमजीएफ डेवलपमेंट्स दोनों पर गुरुग्राम के सेक्टर 65 और 66 में आवासीय कॉलोनी के लिए नगर नियोजक से मिले लाइसेंस के मामले में भी जांच की जा रही है।


ईडी का आरोप है कि एम्मार- एमजीएफ ने हुड्डा और नगर ग्राम योजनाकार विभाग के पूर्व निदेशक त्रिलोक चंद गुप्ता के साथ मिलकर दिल्ली और गुरुग्राम में सस्ते दामों में जमीन हथिया ली थी। इससे जमीन मालिकों के साथ सरकार को भी नुकसान झेलना पड़ा था।इस पर ईडी ने हुड्डा और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की है। इसमें कुल 14 आरोपी बनाए गए हैं।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version