0 0 lang="en-US"> झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल गए
NEWS APPRAISAL

झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल गए

Read Time:3 Minute, 40 Second
झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल गए

पलामू:- झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर अपने चिर प्रतीक्षित दो सूत्री मांगों के समर्थन में पलामू जिला पंचायत सचिव संघ आज दिन गुरुवार 29 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। राज्य सरकार के वादा खिलाफी व कर्मचारी विरोधी रवैया के खिलाफ पंचायत सचिव आर पार की लड़ाई के मूड में स्थानीय कचहरी परिसर अवस्थित जिला पेंशनर समाज मैदान में, संघर्ष समिति के अध्यक्ष वशिष्ठ तिवारी की अध्यक्षता व नेतृत्व में ,चट्टानी एकता के साथ डटे हुए हैं ।

अनिश्चितकालीन हड़ताल के प्रथम दिन आयोजित धरने को संघ के संरक्षक मनु प्रसाद तिवारी, संघर्ष समिति के अध्यक्ष वशिष्ठ तिवारी, सचिव सतीश दुबे ,कोषाध्यक्ष पीयूष तिवारी व नंदलाल गुप्ता,विकास कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, राधेश्याम राम, अनुभा कुमारी,श्वेता सिंह, समेत अनेक लोगों ने संबोधित किया। कहा कि, पंचायत सचिव सरकार की विकासात्मक धारा को धरातल पर उतारने में रात-दिन एक कर एवं जी तोड़ मिहनत कर महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते रहे हैं।

लेकिन राज्य सरकार पंचायत सचिवों के प्रति उपेक्षा पूर्ण रवैया अपनाते हुए पंचायत सचिव की वाजिब मांगों के प्रति उदासीनता बरत रही है ,जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
ज्ञातव्य हो कि, पंचायत सचिवों की चिरप्रतीक्षित लंबित दो सूत्री मांगे क्रमशः-पंचायत सचिवों का मूल ग्रेड पे 24 00 रुपया करने एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर 25% में शेष प्रोन्नति वरीयता के आधार पर दिए जाने समेत आरक्षित 25% पद पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में तीन बार अवसर देते हुए रिक्त स्थान को भरे जाने को लेकर आंदोलन रत हैं।

आयोजित अनिश्चितकालीन धरने में नागेंद्र दुबे ,राधेश्याम राम, सूरज देव राम ,महेन्दर राम,संतोष कुमार तिवारी, शमीम अंसारी ,उमा सिंह, अनिल पासवान, प्रदीप कुमार, श्वेता सिंह, राकेश कुमार, अंजू कुमारी ,अखिलेश महतो, महेंद्र राम ,नवीन एका,जया कुमारी, अनुपम प्रिया, तृप्ति पांडे ,चांदनी प्रिया, पूजा कुमारी ,अंकित त्रिपाठी, सरोज कुमारी ,प्रगति कुमारी, जया कुमारी, उपेंद्र राम, कुसुम लता,उपेन्दर सिंह, विमल, रेणु ,प्रियंका ,सोनी, ममता ,अनुराधा, कंचन ,पुष्पा ,देवराती सिंह ,समेत अनेक पंचायत सचिव उपस्थित हुए।सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन पियूष तिवारी नें किया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version