0 0 lang="en-US"> नावा बाजार प्रखंड में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण
NEWS APPRAISAL

नावा बाजार प्रखंड में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण

Read Time:1 Minute, 47 Second
नावा बाजार प्रखंड में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण

नावा बाजार (पलामू):- नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत इटको पंचायत में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।इस दौरान पलामू उप विकास उपायुक्त मोहम्मद शब्बीर अहमद, नावा बाजार बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने विद्यार्थियों तथा सभी ग्रामीणों को पेड़-पौधों के महत्व की जानकारी दी तथा उन्हें अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। शब्बीर अहमद ने कहा कि पेड़ – पौधे हमारे लिए जीवनदायिनी हैं।ये हमें प्राणवायु के रूप में ऑक्सीजन देते हैं और पेड़ वातावरण के लिए प्यूरीफायर का काम करते हैं।

पेड़ वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड सोखकर ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं। वहीं बीडीओ मरांडी ने कहा कि वृक्षारोपण के लिए पौधा उपलब्ध करा दिया जायेगा।उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि पौधरोपण करने के बाद उसका संरक्षण करें तथा उसे सुरक्षित रखें।नियमित रूप से उसकी देखभाल करें। पौधे का ख्याल अपनी मां की तरह करें। इटको पंचायत में आम का बगान भी लगाया गया।मौके पर जिला उप विकास उपायुक्त, नावा बाजार बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी, इटको मुखिया प्रतिनिधी सफीर आलम समेह सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version